राकेश शर्मा (The Face Of India News)
मनासा। नीमच पुलिस अधिक्षक सुरज कुमार वर्मा द्वारा स्थाई फरारी वारंटी व अपराधों की रोकथाम सहीत अपराधों में फरार आरोपीयो की गिरफ्तारी हेतु सभी थाना व चौकी प्रभारीयों को निर्देशीत किया गया है। इसी के तहत अतिरीक्त पुलिस अधिक्षक सुंदर सिंह कनेश के निर्देशन व एसडीओपी मनासा सुश्री यशस्वी शींदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा कन्हैयालाल दांगी के नेत्रत्व में चौकी प्रभारी कंजार्डा सुश्री हर्षिता सावरिया द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे हत्या का प्रयास करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी हर्षिता सावरिया ने बताइस की दिनांक 28. 04. 2022 को फरियादी जगदीश पिता झमकलाल धाकड निवासी कंजार्डा द्वारा रिपोर्ट किया की गरवाडा में गौशाला के काम के चलने के दौरान विनोद, केसरदान व प्रहलाद चारण ने उसको जान से मारने की नीयत से हमला कर घायल कर दिया। जिस पर पुलिस थाना मनासा पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार कर लिया था कुछ समय बाद घटना के दुसरे आरोपी प्रहलाद को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था किंतु घटना का आरोपी केसरदान पिता रामाजी चारण लंबे समय से फरार चल रहा था जिसे आज दिनांक 9.11. 2022 को मनासा से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
- Advertisement -
उक्त सराहनिय कार्य में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुश्री हर्षिता सावरिया, कैलाश भाटी, अनिल असवार एवं नवीन हाडा का महत्वपुर्ण योगदान रहा।