Manasa Latest News : मनासा। थाना पुलिस ने गुरुवार को देर शाम 4 बजे के करीब थाने के सामने रोड पर रोकोटोको अभियान चलाया। नीमच पुलिस अधीक्षक एसपी सूरज कुमार वर्मा द्वारा पूरे जिले भर में यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिस पर यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूला जा रहा है ओर समजाइश दी जा रही है। इसी अभियान के तहत मनासा थाना प्रभारी आरसी डाँगी के नेतृत्व में मनासा थाना पुलिस ने आज मनासा थाने के सामने रोड पर बिना सीट बेल्ट बिना हेलमेट के निकल रहे वाहन चालकों को रोका और जुर्माना वसूला। इस दौरान थाना पुलिस ने 3 चलाना बनाकर-750 रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही यातायात नियमो का पालन करने हेतु समजाइश दी।
Manasa Latest News : रोकोटोको अभियान के तहत मनासा पुलिस ने की थाने के सामने वाहन चालानी कार्यवाही

मनासा पुलिस
TAGGED:
manasa latest news, manasa News, मनासा पुलिस, रोकोटोको अभियान