संवाददाता राकेश शर्मा नीमच- मनासा
मनासा। क्षेत्र के गांव प्रतापपुरा में आदित्य सरकार इंग्लिश स्कूल में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। जिसमे छात्र- छात्राओं ने मानव श्रृंखला द्वारा भारत के मानचित्र का निर्माण किया। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का प्रतिभागी बनते हुए छात्र- छात्राओ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम एवं तिरंगा झंडा अमर रहे आदि देशभक्ति के नारे लगाए गए। स्कूल प्रधानाध्यापिका आरती आर्य ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष स्कूल में आजादी का अमृत महोत्सव पर आधारित हरियाली महोत्सव मनाया गया। साथ ही आदित्य सरकार विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान समारोह आयोजन रखा गया जिसमे सत्र 2022- 23 में नवीन प्रवेशी प्रथम 10 विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजन के दौरान स्कूल प्राचार्य आरती आर्य, शिक्षक नागेश गुर्जर, महिमा आर्य, अर्जुन सोनी, अर्चना मोड़, रानू सोनी, भारती मौर्य, आस्था पोरवाल, सुनीता गंधर्व, मंगला राठौर, विष्णु जाटव, पवन टेलर, मुस्कान परमार, आयुश्री श्रोत्रिय मौजूद रही। प्राचार्य आरती आर्य ने बताया कि स्कूल में प्रतिदिन प्रार्थना के समय छात्र छात्राओं को देश की आजादी एवं महापुरुषों के बलिदान से जुड़े इतिहास के बारे में जानकारी दी जा रही है।
Discussion about this post