मनासा। थाना पुलिस ने रविवार को देर शाम मनासा मंदसौर रोड पर रोकोटोको अभियान चलाया। नीमच पुलिस अधीक्षक एसपी सूरज कुमार वर्मा द्वारा पूरे जिले भर में यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिस पर यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूला जा रहा है ओर समजाइश दी जा रही है। इसी अभियान के तहत मनासा थाना प्रभारी आरसी डाँगी के नेतृत्व में मनासा थाना पुलिस ने आज देर शाम मनासा मन्दसौर रोड पर पेट्रोल पंप के समीप बिना सीट बेल्ट बिना हेलमेट के निकल रहे वाहन चालकों को रोका और जुर्माना वसूला। यातायात थाना पुलिस ने 8 चलाना बनाकर ₹. 3000 हजार का जुर्माना वसूला। साथ ही यातायात नियमो का पालन करने हेतु समजाइश दी।
मनासा थाना यातायात पुलिस ने चलाया मंदसौर रोड़ पर रोकोटोको अभियान
