संवाददाता राकेश शर्मा के साथ शिवरमनसिंह पंवार
मंदसौर। दिनांक 24 मार्च 2022 गुरुवार को विगत दिनों केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा घरेलू गैस एवं पेट्रोल पर बढ़ाए गए दामों के विरोध मे जिला महिला कांग्रेस सड़क पर उतरी। जिला महिला कांग्रेस के नेतृत्व में गांधी चौराहा मंदसौर पर केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ और सरकार द्वारा विगत दिनों बढ़ाएं गैस व पेट्रोल के दामों के विरोध मे जिला महिला कांग्रेस ने आंदोलन किया। आंदोलन के इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूपल संचेती, रफत पयामी, अनीता भदोरिया, पूर्व पार्षद रंजना पाटिल, इष्टा भाचावत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। आंदोलन के दौरान कांग्रेस की महिलाओं द्वारा गैस का खाली सिलेंडर रोड़ पर विरोध स्वरूप रखा हुआ था। जिला महिला कांग्रेस के इस आंदोलन मे जिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख, पूर्व पार्षद जितेंद्र सोपरा, रंजना पाटिल, एन. एस. यू. आई. जिला अध्यक्ष सुनील बसेर। सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।
Discussion about this post