संवाददाता राकेश शर्मा के साथ शिवरमनसिंह पंवार
मंदसौर। क्षेत्र की जीवनदायिनी कहलाने वाली शिवना नदी में जलकुंभी का अपार भंडार एवं गंदगी के साम्राज्य को देखते हुए महिला कांग्रेस ने किया शिवना नदी में जल सत्याग्रह। महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष श्रीमती अनीता भदोरिया द्वारा पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज दिनांक 9 बुधवार को सुबह 12:30 बजे कांग्रेस के नेताओं के साथ जल सत्याग्रह किया गया।
कांग्रेस के इस जल सत्याग्रह के अवसर पर कई नेता गण उपस्थित थे। जल सत्याग्रह के समय उपस्थित नेताओं में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूपल संचेती, अनिता भदोरिया, युवा इंटक के सुरेन्द्र कुमावत, शिवना नदी मे सत्याग्रह हेतु खडे थे। साथ ही जिला कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेश भाटी जिला पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक सिंह गुर्जर, शुभम कुमावत, कार्यकारी अध्यक्ष अजय लोढा, पुर्व पार्षद जितेंद्र सोपरा, एन. एस. यु. आई जिलाध्यक्ष सुनील बसेर सहित कांग्रेस के कई नेता गण एवं महिला कांग्रेस की कई नेता उपस्थित थे। सत्याग्रह मे सभी नेतागण 3 बजे तक नदी मे खड़े रहे। और मौके पर एस. डी. एड. बिहारी सिंह आये और उन्होंने कांग्रेस के नेताओं को सात दिन में शिवना मे फैली गंदगी और जलकुंभी का निराकरण करने का आश्वासन दिया तब जाकर सभी नेतागण नदी से बाहर निकले!
Discussion about this post