द फेस ऑफ इंडिया/बसन्तकुमारमिश्र/बरहज/देवरिया
बरहज।देवरिया बरहज नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के ऐश्वर्या मैरेज हाल में गुरुवार को नगर पालिका परिषद गौरा बरहज चेयरमैन तथा सभासद को लेकर भाजपा ने कार्यकर्ता बुथ संयोजक ,बूथ सहसंयोजक ,प्रवासी ,देहात मंडल को लेकर बैठक की।
सर्वप्रथम श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रपट पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि डबल इंजन के साथ एक इंजन चेयरमैन पद को जोड़ना है। आप सभी कार्यकर्ता संगठन का कार्य करें तथा पद के प्रत्याशी साथ मिलकर भाजपा के कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करें ।
बरहज विधायक दीपक मिश्रा ने कहा कि चाल, चलन चिंतन की बात होनी चाहिए और भाजपा को एक मजबूती प्रदान करें। जो भी प्रत्याशी को पार्टी टिकट देती है।तो मजबूती के साथ खड़े होकर उनको जीताने का दावा किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि अब समय नहीं है। अपने अपने क्षेत्र में भाजपा का झंडा बुलंद करें और संगठन को मजबूती प्रदान करें।
वहीं मंच पर जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट, मंडल अध्यक्ष अभया नन्द तिवारी संयोजक शिव सहाय बरनवाल सहसंयोजक विवेक गुप्ता अनुसूचित जनजाति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामधनी गोड प्रवासी प्रमुख अंगद तिवारी ने संबोधित किया ।
इस अवसर पर अमरेंद्र गुप्त, अजीत जयसवाल ,श्री प्रकाश पाल ,नरेश गोयल , अशोक सोनकर ,अमन सोनकर ,अर्जुन भारती ,अजय मिश्रा ,कुशभगत ,शंभूदयाल जयसवाल कृष्णा सिर्फ उर्फ रिंकू सिंह, सचिन सिंह, सरवन सिंह ,संभू जायसवाल अमित जयसवाल मंच का संचालन शिवसाहय बरनवाल ने किया आदि उपस्थित रहे।