चीताखेडा। आगामी दिवस 8 जनवरी 2022 रविवार को प्रातः 9 बजे जम्बूरी मैदान भोपाल में करणी सेना परिवार, समस्त राजपूत संगठन व सर्वसमाज के तत्वावधान में लड़ाई हमारे अधिकारों, स्वाभिमान की एवं आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने व एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में 21 सूत्रीय मांगों को लेकर महारैली एवं जन आन्दोलन का विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इसी को लेकर आज चीताखेडा- माताकाखेडा में आवरी माता जी के मंदिर पर करणी सेना परिवार की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। उपरोक्त जानकारी करणी सेना के वरिष्ठ लक्कि बन्ना, महेंद्र सिंह मालाखेड़ी ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि करणी सेना परिवार द्वारा आर्थिक आरक्षण की मांग, जातिगत आरक्षण की पुनः समीक्षा व एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में 21 सूत्रिय मांगों को लेकर महारैली एवं जन आन्दोलन किया जा रहा है.
- Advertisement -
जिसको लेकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में भीड़ जुटाने हेतु आवरी माता जी के मंदिर पर एक आवश्यक बैठक रखी गई जिसमें मुख्य रूप से गिरीराज सिंह रुपपुरा, नरेंद्र सिंह अमावली महल, मन्नु बन्ना बांगरेड, तेजसिंह सिसौदिया, अरविंद सिंह राठौर, अभिजीत सिंह तोमर नीमच, दशरथ सिंह उगरान, पत्रकार श्यामसिंह सिसौदिया, अपूर्व सिंह जीरन, प्रशांत सिंह सिसौदिया, अर्जुनसिंह अमावली जागीर बैठक में विशेष रूप से मौजूद थे। गिरीराज सिंह रुपपुरा ने जिले के समस्त राजपूत संगठन व सर्वसमाज से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर भोपाल पहुंचकर जन आन्दोलन कार्यक्रम को सफल बनाएं।