संवाददाता राकेश शर्मा नीमच मध्यप्रदेश
नीमच। दिनांक 8 मार्च 2022 मंगलवार को नीमच शहर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमे पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक नीमच सूरज कुमार वर्मा के आदेश से जिले के महिला अधिकारी एवं कर्मचारीयों को एक दिवस के लिए यातायात व्यवस्था हेतु शहर में दो सिफ्ट में शो-रूम चोराहा, फवारा चोक, बस स्टैंड, फ्रूट कमल चोक, विजय टाकिज, चोपड़ा चोराहा पर महिला अधिकारी / कर्मचारीयों को यातायात विभाग के बल के साथ लगाया गया जिसमे महिला अधिकारी/ कर्मचारीयों द्वारा यातायात व्यवस्था की गई व महिला एवं बच्चो को यातायात सम्बंधित जानकारी व यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईस दी गई व यातायात नियमों सम्बंधित टेम्पलेटस वितरण किए गये।
यातायात नियमों का पालन करने वालो को प्रोत्साहन के स्वरुप में गुलाब का फुल दिया गया। वही नीमच सिटी थाने की जागरूक मुस्तैद सहायक उपनिरीक्षक संगीता चौहान द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को गुलाब के फूल भेंट कर सम्मानित किया गया। एवं महिलाओं को नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
Discussion about this post