संवाददाता राकेश शर्मा के साथ शिवरमनसिंह पंवार
मंदसौर। पिछले दिनों हुए शिक्षा कर्मी वर्ग तीन की भर्ती एवं व्यापम के तहत महिला कांस्टेबल के पदो की भर्ती हेतु आयोजित परीक्षा के पेपर लीक होने पर एन. एस. यू. आई के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। एन. एस. यु. आई के इस प्रदर्शन में विशेष रुप से जिला एन. एस. यु. आई अध्यक्ष सुनील बसेर एवं एनएसयूआई के सभी छात्र नेता सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारीगण मौजूद थे।
इसमें मुख्य रूप से सोमिल नाहटा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूपल संचेती, अनीता भदोरिया, संदीप सलोद, इष्टा भाचावत, कमलेश सोनी लाला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन धरने पर उपस्थित थे। धरना अवसर पर एन. एस. यु. आई एवं उपस्थित कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन करने से रोकने के लिए प्रशासन द्वारा कांग्रेस जनो पर पानी की बौछारें छोडी गई और उन्हें दूर किया गया। इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूपल संचेती व एन. एस. यु. आई. जिलाध्यक्ष सुनिल बसेर ने कहा कि शिवराज सरकार द्वारा व्यापम महिला कांस्टेबल भर्ती एवं वर्ग 3 शिक्षा कर्मी भर्ती के पेपर लीक करके अपने अपने चाहतों को भर्ती करने के लिए यह षडयंत्र किया गया है जो प्रदेश के बेरोजगार लोगों के साथ छल है। कांग्रेस इसकी घोर निंदा करती है और सदैव बेरोजगारों के हितों के लिए लडती रहेगी।
Discussion about this post