दि फेस ऑफ इंडिया सुरेश दुबे ब्यूरो
दमोह : 17 नवम्बर 2022
- Advertisement -
कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य ने आज स्टेशन पहुंचकर दमोह में पहली बार हिंदुस्तान उर्वरक और रसायनिक लिमिटेड कंपनी के यूरिया रैक का पूजन कर शुभारंभ किया।
कलेक्टर श्री चैतन्य ने बताया दमोह में पहली बार हिंदुस्तान उर्वरक और रसायनिक लिमिटेड कंपनी का यूरिया 1250 मेट्रिक टन रेक के माध्यम से आया है। पहले जिले में एन.एफ.एल. और इफ्को के रेक लगते थे, यह तीसरी उर्वरक कंपनी है, जिनके रेक लगने लगे हैं।
उन्होंने बाकी बची हुई कंपनियों से आग्रह करते हुये कहा प्रयास भी किये जायेंगे कि उनका भी रैक पॉइंट दमोह में हो, जिससे उर्वरक डिस्ट्रीब्यूशन और लॉजिस्टिक्स दोनों में ही काम आसानी से हो जाए और लोगों को सुविधा आसानी से प्राप्त हो सके।
- Advertisement -
इस मौके पर वाणिज्यक अधिकारी रेल आरएन मीना, सहायक संचालक कृषि जेएल प्रजापति, डीएमओ श्याम जी मिश्रा, आरईओ आरएस पाठक, विजय चौधरी, प्रांजल बजाज, राजकिशोर पटेल, आनंद कुमार जैन मौजूद थे।