Updated: 09/02/2026 at 1:36 AM

सुलतानपुर, महाराणा प्रताप जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन रविवार, 8 फरवरी 2026 को ग्राम गरये विधानसभा लंभुआ (सुलतानपुर) में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मा. सीताराम वर्मा, विधायक लंभुआ द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मा. विनोद सिंह, विधायक सुलतानपुर एवं मा. शैलेन्द्र प्रताप सिंह, एम.एल.सी. सुलतानपुर/अमेठी की गरिमामयी उपस्थिति रही।


अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को अनुशासन, समर्पण एवं टीम भावना का प्रतीक बताया।
प्रतियोगिता में आगरा, सिवान (बिहार), साईं रायबरेली, गोरखपुर तथा उत्तर प्रदेश पुलिस की टीमों ने प्रतिभाग किया।
सभी मुकाबले रोमांचक रहे और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
आयोजन की अध्यक्षता नीरव सिंह (ग्राम प्रधान, गरये) ने की, जबकि आयोजन का सफल संचालन श्रीमान *बिपिन सिंह ‘पिंकू’* (समाजसेवी) द्वारा किया गया।
आयोजकों ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।
#Sultanpur #UP
First Published on: 09/02/2026 at 1:36 AM
विषय
कमेंट करे
Subscribe
Login
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
