▪️श्रवण शर्मा / मुंबई▪️
मुंबई और गुजरात के गांधीनगर की यात्रा करनेवाले लोगों में से प्राकृतिक सौंदर्य एवं उसकी मनोरम छटा को चलती ट्रेन से निहारने के शौकीन लोगों को पश्चिम रेलवे तोहफा दिया है।
फिलहाल ट्रायल के तौर पर 11 अप्रैल, 2022 से 10 मई, 2022 तक ‘मुंबई सेंट्रल – गांधीनगर शताब्दी एक्सप्रेस’ में एक “विस्टाडोम कोच” लगाने का निर्णय लिया गया है।
यात्रियों का प्रतिसाद देखने के बाद यह निर्णय लिया जाऐगा कि, इसे रेग्युलर कर दिया जाए, कोच की संख्या बढाई जाए या फिर इसे हटा दिया जाए। ऐसी जानकारी पश्चिम रेलवे के एक उच्चाधिकारी ने संवाददाता को दी। पश्चिम रेलवे जोन ट्रेन संख्या 12009/12010 (मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर राजधानी शताब्दी एक्सप्रेस Mumbai Central – Gandhinagar Rajdhani Shatabdi Express) में एक “विस्टाडोम कोच” लगा रहा है।बडी-बडी खिडकियों वाले आरामदायक कोच में 44 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। रेल वेबसाइट, गूगल प्ले स्टोर और आईओएस ऐप स्टोर पर उपलब्ध ऐप के माध्यम से इसकी ऑनलाईन टिकट बुक की जा सकती है।
Discussion about this post