डुमरियागंज में नवरात्रि के पावन अवसर पर महिला शक्ति वंदन सम्मेलन का हुआ आयोजन

Updated: 21/10/2023 at 1:12 PM
डुमरियागंज

डुमरियागंज:  नवरात्रि के पावन अवसर पर आज शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे राप्ती नदी तट स्थित मंगल भवन में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित होने की खुशी में महिला शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आरम्भ पं० दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यापर्ण व पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन कर किया गया. बतौर मुख्य अतिथि डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल व विशिष्ट अतिथि हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी व पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह व अध्यक्ष जिला पंचायत शीतल सिंह रही.

मानक विहीन बनाए जा रहे हैं CC रोड जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल ने बिल की सराहना करते हुए कहा कि यह बिल आधी आबादी के लिए लाभकारी होगी. इस कानून के बनने से विधानसभा, लोकसभा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी. वही जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा अरुण मिश्रा ने सरकार की उपलब्धियों की सराहना किया और कार्यकर्ताओं से जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं की समृद्धि, सम्मान का मार्ग प्रशस्त हुआ महिलाओं के कल्याण के लिए समर्पित योजना के माध्यम से शिक्षा, रोजगार, आर्थिक दृष्टि समृद्धि की पूरी व्यवस्था निहित है.

राजकीय हाई स्कूल बड़कागांव में नारी सशक्तिकरण मिशन के तहत कार्यक्रम का किया गया आयोजन


हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी व पूर्व विधायक विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभूतपूर्व प्रयास का परिणाम है प्रधानमंत्री का यह कदम महिलाओं की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक है भाजपा की सरकार में महिलाओं तथा बालिकाओं को सशक्त बनाने का काम किया जा रहा हैं। उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न लाभप्रद योजनाओं की जानकारी दी कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने महिला आरक्षण बिल संसद में पारित होने की उपलब्धि पर चर्चा कर उसके बारे में भी महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुपमा सिंह दुबे ने किया कार्यक्रम में सांसद जगदम्बिका पाल सिंह द्वारा जरूरतमन्द महिलाओं को 211 साड़ी का वितरण किया गया इस दौरान क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य सरोज शुक्ला, मोनी पान्डेय,जिला उपाध्यक्ष माधुरी सोनी, वैश्य समाज महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सरोज जायसवाल, तनुजा श्रीवास्तव, सुशीला , प्रियंका श्रीवास्तव, मधुसूदन अग्रहरी , धर्मराज वर्मा,सोनू सिंह,चन्द्र प्रकाश चौधरी,कमलेश चौरसिया, मण्डल अध्यक्ष अमरेंद्र त्रिपाठी/ दीपू आदि सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही

First Published on: 21/10/2023 at 1:12 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में राज्य सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India