Updated: 30/12/2022 at 4:13 PM

मनासा। क्षेत्र में लगातार अवैध उत्खनन को लेकर कई शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद आज शुक्रवार को नीमच कलेक्टर मयंक अग्रवाल के आदेशानुसार एवं अपर कलेक्टर महोदया नेहा मीणा के निर्देशन में खनिज विभाग अधिकारी श्रीमती देवीका परमार व खनिज विभाग निरक्षक गजेंद्र सिह डाबर के साथ खनिज विभाग टीम द्वारा मनासा क्षेत्र में अवैध उत्खनन को लेकर 4 वाहनों को जप्त कर मनासा थाने पर लाया गया। साथ ही आगामी दंडात्मक आदेश तक सुरक्षित खड़े किए गए। गजेंद्र सिंह डाबर ने बताया कि महागढ़ के समीप अवैध उत्खनन करते हुए जेसीबी व ट्रैक्टर को जप्त किया है साथ मंदसौर रोड पर अवैध उत्खनन ले जाते हुए डंपर को जप्त किया वही मनासा थाने के सामने अवैध तरीके से रेती परिवहन करते हुए ट्रैक्टर को जप्त कर मनासा थाने पर खड़ा करवाया है।
First Published on: 30/12/2022 at 4:13 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में मध्य प्रदेश सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Login
0 Comments