संगठन के प्रदेश मंत्री राजाराम गुप्त ने जिले के सभी पदाधिकारियों की की घोषणा।
देवरिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय पत्रकार संघ देवरिया इकाई की बैठक जिला कार्यालय स्थित राघव नगर में संपन्न हुआ। जिसमें जिले के सभी पदाधिकारियों की घोषणा की गई और आने वाले समय में संगठन किस तरह कार्य करेगा उसका रूपरेखा बनाई गई।
जिसमें जनपद के सभी तहसीलों में तहसील प्रभारी अध्यक्ष की नियुक्ति शीघ्र करने और पत्रकारों की हित में लड़ाई लड़ने की रूप रेखा बनाई गई।
- Advertisement -
बैठक में संगठन के प्रदेश मंत्री राजाराम गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे उन्होंने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य है पत्रकारों का उत्पीड़न रोकना और सरकार से पत्रकारों के हित में घोषणा करना है।
जनपद में संगठन का विस्तार कर एक निश्चित रूपरेखा तैयार कर धरातल पर पत्रकार उत्पीड़न की आवाज जोरदार तरीके से उठाई जाएगी।आगे उन्होंने जिले के।पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए बताया की भारतीय पत्रकार संघ देवरिया जिले से सुनील कुमार शर्मा को जिला अध्यक्ष बनाया जाता है,नितेश तिवारी को जिला उपाध्यक्ष रवि रावत को जिला उपाध्यक्ष, गोविंद मौर्य को जिला मीडिया प्रभारी, प्रमोद मद्धेशिया को जिला मंत्री व कोषाध्यक्ष, अनिरुद्ध विश्वकर्मा को वरिष्ठ संगठन मंत्री, शशांक मिश्रा को सलेमपुर तहसील प्रभारी अध्यक्ष,संजय मिश्रा को जिला मंत्री,कृष्ण नंद गुप्ता जिला मंत्री, नियुक्त जिम्मेदारी दी गई। भारतीय पत्रकार संघ देवरिया जिले के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सुनील शर्मा ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में पत्रकार एक चौथे स्तंभ के रूप लगातार कार्य।कर रहा है और इसकी सुरक्षा के लिए कोई जिम्मेदार तरीके से सामने नहीं आ रहा है।
इस चौथे स्तंभ पर समाज में व्याप्त कुरीतियां लगातार उत्पीड़न व हमलावर है जिसका हम मुखर होकर विरोध करने के साथ ही अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है इसके लिए जिले में भारतीय पत्रकार संघ से जुड़े हुए हर पत्रकार तैयार रहेंगे।
बैठक में अजय गुप्ता,हरि शंकर पांडेय, कृष्ण कांत गुप्ता, प्रेम शंकर त्रिपाठी, विवेक पांडेय, प्रभु नाथ उपाध्याय, आकाश पति त्रिपाठी,सतेंद्र यादव,पंकज सिंह,रविंद्र यादव, उपस्थित रहे।