राज्य

विधायक विनय वर्मा ने पत्नी संग महिला कैदियों को मिठाई और उपहार बाटा

दिवाकर उपाध्याय/सिद्धार्थनगर

आज जिला कारागार सिद्धारनगर अंतर्गत निरुद्ध विचाराधीन महिला बंदियों के बीच शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा और उनकी पत्नी पहुँचकर उनको हर्ष-उल्लास एवं सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण दीपों का पर्व दिवाली के मौके पर उपहार वितरण किया तथा उनको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। जेल के अंदर रह रहे कुल 50 बंदियों जिसमें 29 विचाराधीन, 21 सिद्धदोष महिला बंदियों तथा 6 नन्ने-मुन्ने बच्चों को उपहार देकर उनके टूटे मनोबल को बढ़ाने की एक सामाजिक कोशिश है। इस अवसर पर जेल सुपरिटेंडेंट अभिषेक चौधरी, जेलर प्रदीप कुमार सिंह जी एवं अन्य अधिकारियों के साथ हमने महिला बंदियों तथा कुछ ऐसे बंदियों जिनके छोटे-छोटे बच्चे भी थें उनके बीच चॉकलेट वितरित किया। जिनमें बच्चों का नाम – शालिनी, दिव्यांशी, सरफराज, आरुष, अरफाज, आवेश शामिल थें।

उपहार पाने वाली महिला बंदियों में कुटटी उर्फ अलीमुनिशा, गुर्रावती देवी, मुन्नी देवी , सुमन , कृष्णा धरती मगर , सीता राना जी, डोली , शारदा देवी , कुमारी किरन, बेली , रामश्री, विमला देवी, शान्ती देवी, जगमता उर्फ जगमति, अनुराधा, मंजू , संजू देवी, चानमती,  किसलावती, अन्ना उर्फ अन्नी देवी, उर्मिला, शामिल रहीं।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team