जो कहते हैं उसे पूरा भी करते हैं मोदी – राघवेन्द्र

Updated: 21/01/2024 at 4:39 PM
Modi also fulfills what he says - Raghavendra

बांसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कहते हैं उसे पूरा भी करते हैं। उनको चिंता रहती है कि जो योजना सरकार द्वारा चलाई जा रही वह हर जनता तक पहुंच रही है कि नहीं। उक्त बाते पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा। वह बृहस्पतिवार को मिठवल विकास क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खरचौला नानकार में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में गरीब व सुविधाओं से वंचित लोगों का जब तक विकास नहीं होगा तब तक भारत विकसित राष्ट्र नहीं होगा।

 गांवों के विकास से ही होगा देश का विकास

   वर्तमान में मेट्रो की रफ़्तार जैसी विकास की गति तेज हुई है। श्री सिंह ने पूर्ववर्ती सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि योजनाएं तो पूर्ववर्ती सरकारें भी चलाती थीं, लेकिन जनता तक आधी अधूरी ही पहुंच पाती थीं और वर्तमान में जितनी भी योजनाएं संचालित हो रही है उन्हें जिम्मेदारी के साथ सौ प्रतिशत जनता तक पहुंचाने का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गरीबों के उत्थान हेतु भाजपा बिना भेदभाव के सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, हाँ योजनाओं के लाभ हेतु पात्रता जरुरी है। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका के अलावा मोदी के नेतृत्व में भारत ने भी दूसरे देशों में फंसे हुए भारतीयों को सुरक्षित निकालने का कार्य किया है। इसी लिए लोग कहते हैं कि मोदी है तो सब कुछ मुमकिन है। पूर्व विधायक के कार्यक्रम में पहुंचने से पूर्व ही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष/ पूर्वोत्तर रेलवे बोर्ड के सदस्य रमेश धर द्विवेदी व प्रधान प्रतिनिधि उमेश चंद्र मिश्र की उपस्थिति में ग्राम विकास अधिकारी कुंवर कन्नौजिया व अन्य विभागों के उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया।

 इस दौरान कुछ लोगों को आयुष्मान कार्ड तथा आवास प्रमाण पत्र भी दिया गया। मौलेश्वर नाथ त्रिपाठी, श्रीनाथ त्रिपाठी, दिलीप चौरसिया, व्यास मुनि मिश्रा, गणेश मिश्रा, संजय कनौजिया, विष्णु गिरी, श्याम पाठक आदि सहित बडी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व पुरुष भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय वर्मा द्वारा किया गया।

नेपाल से अयोध्या धाम पैदल जा रहे राम भक्तों का डिंडई चौराहे पर हुआ स्वागत

First Published on: 21/01/2024 at 4:39 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में राज्य सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India