मृत्युंजय मौर्या ने लगाया राजू गौड़ पर न्यायालय के आदेश का अवहेलना कर मारने पीटने का आरोप

Updated: 05/12/2023 at 4:43 PM
TFOI LOGO
देवरिया जनपद के बस देवरिया से है जहां पर मृत्युंजय मौर्या ने राजू गौड़ सहित अन्य लोगों पर आरोप लगाते हुए बताया कि विगत डेढ़ वर्ष पहले एक रास्ते को लेकर मेरे पड़ोसियों से विवाद चल रहा था जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है आरोपों में उन्होंने बताया कि मामला न्यायालय में होने के बावजूद भी गांव के ही राजू गौड़ एवं उनके कुछ सहयोगियों द्वारा विवादित रास्ते की भूमि पर निर्माण कराया जा रहा था जिसको लेकर मैं यह पूछा कि जब मामला न्यायालय में विचाराधीन है तो इस पर निर्माण क्यों हो रहा है इसी बात को लेकर विपक्षी लोगों के द्वारा मेरे और मेरे पिताजी को मारा पीटा गया।


जबकि इस संबंध में पूछे जाने पर राजू गौड़ ने बताया कि मैं भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हूं और मैं अपने गांव की रास्ते पर निर्माण कर रहा था किसी बीच मृत्युंजय मौर्या एवं अन्य लोगों के द्वारा जातिवाचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट किया गया जिसके लिए मैं कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।



स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
First Published on: 05/12/2023 at 4:39 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में राज्य सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Welcome to The Face of India