अंजली माली : महाराष्ट्र मुंबई : 10 जून 2021
मुंबई में मॉनसून की दस्तक के साथ ही बड़ा हादसा हुआ। बुधवार रात को तेज़ बारिश के कारण लगभग 11बजे मलाड वेस्ट मालवानी इलाके में एक 4 मंजिला इमारत भर भराकर गिर गया।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार इसके साथ ही आसपास के 2 और इमारतें भी गिरी। इस दुर्घटना में अब तक 11लोगों की मौत हुई हैं। 18 लोग गंभीर रूप से घायल है। वहीं बचावकर्मियों द्वारा मलबे से 15 लोगों को बचाया गया है। इनमें बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।
घटना के तुरंत बाद ही दमकल की टीम और बृहन्मुंबई महानगर पालिका की टीम मौके पर पहुंच गए थे। लोगों को बचाने के लिए वहां तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया था।
Mumbai Rain Update हादसे में 11लोगों की हुई मौत,18 हुऐ घायल
बीएमसी का कहना है कि हादसे के बाद आसपास की इमारतों को खाली करा लिया गया है। साथ ही मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।
वहीं मुंबई के डीसीपी जोन 11 विशाल ठाकुर का कहना है कि मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है. रेस्क्यू टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया जा रहा है। इस हादसे पर महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख का कहना है कि ये इमारतें तेज बारिश के कारण गिरी हैं। बचाव कार्य चल रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाने के साथ ही लोगों की तलाश में मलबे को हटाया जा रहा है।
Discussion about this post