राज्य

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल एवं श्याम सुंदर जायसवाल ने ली भाजपा की सदस्यता

बरहज, देवरिया। नगर पालिका परिषद गौरा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल एवं श्याम सुंदर जायसवाल भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया अभी हाल में ही हुए नगर पालिका परिषदके चुनाव में बीएसपी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़कर 6हजार से अधिक मतों से निकटतम प्रतिद्वंद्वी को चुनाव हराकर नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमा लिया । नगर पालिका के लोगों ने नगर पालिका चुनाव में अपार जन समर्थन दिया था। मिली जानकारी के अनुसार आज श्वेता जायसवाल एवं समाजसेवी श्यामसुंदर जयसवाल ने केशव प्रसाद मौर्य एवं भूपेंद्र चौधरी के समक्ष भारतीय जनता पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर अनंत पीठ के पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास, क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्रा ,जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष विजय सिंह रिंकू, पूर्व अध्यक्ष अभयानंद तिवारी, पूर्व मंडल महामंत्री विनय मिश्रा ,रमेश तिवारी अनजान, रामेश्वर यादव , जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा ,डॉक्टर दर्शना श्रीवास्तव , अरविंद रावत बृजेश शर्मा ,अमित जायसवाल, सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने बधाई दी।

राष्ट्रीय ताइक्वांडो रेफरी प्रमाण पत्र से नवाजे गए सुमित रावत अन्य तीन

 

Vinay Mishra