राज्य

देव दिवाली एवं कार्तिक पूर्णिमा को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने की बैठक

बरहज, देवरिया। दीप दीपावली को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल एवं कृष्ण चंद्र पांडे उपजिलाधिकारी अवधेश निगम नायक तहसीलदार एवं राजस्व कर्मी तथा नगर पालिका कर्मचारी की बैठक का समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया गया श्री निगम ने बताया कि महिलाओं को स्नान करने के लिए उन्हें वस्त्र बदलने हेतु समुचित प्रबंध किया जाए।

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उपजिलाधिकारी के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए महिलाओं के लिए 10 चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने की बात कही बैठक के मुख्य अतिथि रहे रमेश तिवारी अंजान ने बताया की यह उत्सव 12 वर्षों से लगातार मनाया जा रहा है जिसमें दैनिक जागरण के जिला संवाददाता महेंद्र त्रिपाठी के सहयोग की बात करते हुए बताया कि एक बार दैनिक जागरण की तरफ से भी यहां पर की व्यवस्था की गई थी।

उन्होंने बताया की नगर पालिका की तरफ से हर वर्ष अलग-अलग अध्यक्ष चुने गए लेकिन देव दीपावली के अवसर पर इस तरह से चक चौधव्यवस्था कभी नहीं की गई थी इस देव दीपावली पर श्रद्धालुओं को दीपदान करने की बात कही गई रमेश तिवारी अंजान ने बताया कि हम चाहते हैं कि बरहज को पर्यटन स्थल के लिए सरकार से मांग किया जाए और बरहज को भी पर्यटन स्थल घोषित कर दिया जाए श्वेता जायसवाल ने बताया की इस कार्यक्रम में 25 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को रंगोली प्रतियोगिता के लिए आमंत्रण पत्र भेजे गए हैं। उसमें से सभी प्रतिभाओं को जो प्रतियोगिता में सफल पाए जाएंगे।

उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा यही नहीं उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि देव दीपावली के अवसर पर नगर पालिका द्वारा गौ के गोबर से निर्मित दीप का इंस्टॉल लगाया जाएगा और यही दीप देव दीपावली के अवसर पर सरयू नदी के घाट पर जलाया जाएगा जिससे गंगा में हो रहे प्रदूषण पर भी अंकुश लगाया जाए और देव दीपावली को भव्य तरीका से हम सभी मिलकर मनाएं यही आप सभी से हमारी कामना है उप जिलाधिकारी अवधेश निगम ने बताया कि कार्तिक स्नान के अवसर पर सभी प्रकार की समुचित व्यवस्था की गई है। जिससे किसी भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो सके उन्होंने बताया कि मार्ग से गुजरने के लिए सभी मार्गों पर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया है।

 

Vinay Mishra