मंगलवार को डॉ भीमराव अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर नगर श्री प्रकाश पाल ने पचौहा हनुमान मंदिर के प्रांगण में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह,अमरेंद्र गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संजय पासवान, नगर अध्यक्ष अभ्यानन्द तिवारी, नगर उपाध्यक्ष विवेक गुप्ता, राम जोखन निषाद, अर्जुन भारती, अशोक सोनकर सहित आदि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर फूल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किये। परिनिर्वाण दिवस के असवर महाभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ो लोगो ने प्रसाद ग्रहण किये।
आपको बताते चले कि जब से नगर पालिका में आरक्षण सूची आया है तब से लोग मतदाताओं को गुमराह करने के लिए,अलग अलग तरीके से हथकंडा अपना रहे हैं, लेकिन यदि नगर पालिका के लोगों की बात की जाए तो, श्री प्रकाश पाल हर समय सुख-दुख, में लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का कार्य करते हैं, जिसके तहत मंगलवार को उन्होंने कड़ाके की ठंड को देखते हुए 100 गरीबों में कंबल वितरण किए, जिससे लोग ठंड से आसानी से बच सकें, साथ ही श्रीप्रकाश पाल ने गरीबों से बताया कि यदि आपको किसी चीज की आवश्यकता हो तो पूर्व की भांति मेरा दरवाजा आप लोगो के लिए खुला मिलेगा। इस अवसर पर श्री प्रकाश पाल के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, अमरेंद्र गुप्ता,अभ्यानन्द तिवारी, विवेक गुप्ता,रामजोखन निषाद, संजय पासवान, अशोक सोनकर, अर्जुन भारती सन्नी विश्वकर्मा नन्दू प्रसाद,घरभरन पाल, कोमल प्रसाद,रविन्द्र पाल व सैकड़ों कार्यकर्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।