भदोही। गोपीगंज क्षेत्र के बेरासपुर निवासी पंडित माता चरण मिश्र (89) का सोमवार को निधन हो गया। निधन की खबर सुनने ही क्षेत्र के आसपास गांव के लोगों का अंतिम दर्शन करने के लिए तांता लगा रहा।मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार बेरासपुर में स्थित गणेश गंगा घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके मझले पुत्र राजेन्द्र मिश्र ने दिया।
मालूम हो कि माता चरण मिश्र एक ऐसी सख्शियत रहे जिनकी लोग प्रशंसा करने से थक नही रहे है। निनिर्विवादित रहे पंडित माता चरण मिश्र के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गांव के लोग उनके व्यवहार और शख्सियत को लेकर का प्रभावित रहे और एक गांव की हस्ती को सदा सदा के लिए बिछुड़ने का गम है। बेरासपुर गंगा घाट पर क्षेत्र के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Discussion about this post