राज्य

शिद्दत से याद किए गए पंडित राम प्रसाद बिस्मिल आंजनेय दास जी

बरहज, देवरिया। अनंत पीठ आश्रम बरहज में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल का बलिदान दिवस मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के समाधि पर एवं चित्र पर माल्यार्पण मंगलाचरण वेद पाठ के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद गौरा बरहज की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल, बलभद्र त्रिपाठी, अनिरुद्ध मिश्रा, एवं प्रेम शंकर पाठक रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम की पीठाधीश्वर आंजनेयदास ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि बिस्मिल के बारे में सबको पढ़ना लिखना चाहिए और जानकारियां एकत्र करनी चाहिए जिससे शहीदों के बारे में मुझे सही जानकारी प्राप्त हो सके और हम समाज को दे सकें। विशिष्ट अतिथि श्वेता जायसवाल ने कहा कि हम सभी बरहज वासी परम सौभाग्यशाली है की बाबा राघव दास द्वारा भारत आश्रम में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की समाधि स्थापित की गई यह सौभाग्य बरहज को है मैं पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करती हूं। कार्यक्रम को भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्रा, प्रेम शंकर पाठक, नगर प्रचारिणी के मंत्री अनिल तिवारी ,रमेश तिवारी अनजान ,रामेश्वर यादव, प्रमोद मिश्र,आदि संबोधित किया।

इस अवसर पर असहाय और निराश्रितों को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम में विनय मिश्र ओमप्रकाश दुबे ,अभय पांडे, हरिशंकर पांडे, अनमोल मिश्र, अवधेश पाल ,परशुराम पांडे ,विजय सिंह रिंकू ,विद्यानंद पांडे, राम श्रृंगार पांडे ,मंगलमणि त्रिपाठी, कृष्ण मुरारी तिवारी , श्री प्रकाश पाल , रामकिशोर ,चौहान, डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह ,पुष्पा पांडे, डॉक्टर सिंधु यादव ,अनुपमा सिंह ,देव सिंह,धर्मेंद्र कुमार, अशोक शुक्ला, सुमन कुमारी, आकांक्षा सिंह, सीमा आर्य, संध्या, सरस त्रिपाठी, मंगलमणि त्रिपाठी सहित तमाम गण मान्य उपस्थित है कार्यक्रम का संचालन डॉ ओमप्रकाश शुक्ला ने किया।

 

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team