राज्य

सरकार की विभिन्न योजनाओं से रूबरू हुए लोग

भागलपुर/ देवरिया। भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत भागलपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पड़री गुरुराव में विशेष कैंप का आयोजन कर लोगों को सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं से जोड़ा गया। एलईडी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र की कतार में लाने की संकल्पना से रूबरू कराया गया।

इस दौरान भागलपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप सिंह बरहज विधायक दिपक मिश्र जी उर्फ साका बाबा द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भाजपा नेता दीनबंधु सिंह ने ग्रामवासियों को देश को विकसित राष्ट्र बनाने मेंदेवरिया, में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत शनिवार को भागलपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पड़री गुरुराव में विशेष कैंप का आयोजन कर ग्रामवासियों को सरकार की विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं से जोड़ा गया तथा एलईडी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र की कतार में लाने की संकल्पना से रूबरू कराया गया। इस दौरान भागलपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप सिंह बरहज विधायक दिपक मिश्र जी उर्फ साका बाबा द्वारा दीपक प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

भाजपा नेता दीनबंधु सिंह ने ग्रामवासियों को देश को विकसित राष्ट्र बनाने में नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ भी दिलाई। भाजपा विधायक ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने देश को नई दिशा दी है। जनकल्याणकारी योजनाओं के बलबूते लोगों के जीवनस्तर में बदलाव आ रहा है। गांव-गांव विकास के कार्य दिखाई दे रहे हैं। इससे आम जीवन में खुशहाली देखने को मिल रही है। बिना जाति-धर्म देखे सरकार सभी के विकास में जुटी है।विधायक शनिवार को भागलपुर ब्लाक के पड़री गुरुराव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले शौचालय योजना केवल कागजों में संचालित होती थी, लेकिन प्रधानमंत्री ने शौचालय योजना चलाई तो गांव-गांव शौचालय बन गए। पक्के मकान की सुविधा प्रत्येक गरीब को मिल रही है।लोगों के जीवनस्तर में हो रहा बदलाव किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब व किसान परिवारों को सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क आदि की दिशा में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। गांव-गांव विकास के कार्य होने से लोगों के जीवनस्तर में बदलाव हो रहा है।इस दौरान मंडल अध्यक्ष दीनबंधु सिंह विशेन, भागलपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री संदीप सिंह , धनंजय मणि त्रिपाठी, संयोजक शम्भू जयसवाल, आदि प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता आदि क्षेत्रों के लोग मौजूद रहे।

If hands become dry after washing utensils, try these home remedies to prevent them from cracking.

Pradeep Kumar Maurya

Share
Published by
Pradeep Kumar Maurya