अक्षत पूजित शोभायात्रा में वितरित किया गया फोटो अक्षत

Updated: 16/01/2024 at 12:38 PM
Photo Akshat distributed in Akshat Pujit procession

भटनी / देवरिया। अक्षत पूजित शोभा यात्रा में भटनी क्षेत्र के ग्राम सभा साहोपार महदेवा में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर राम भक्तों ने अक्षत व फोटो चढ़ाए उसके बाद श्रीराम लला की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें लोगों को अक्षत और फोटो वितरित किया गया। यह शोभा यात्रा अयोध्या धाम मे होने वाले मंदिर उद्घाटन के उपल्क्ष मे निकाली गई। यह शोभायात्रा ग्राम सभा साहोपार महदेवा में प्रत्येक घर घर जाकर पूजित अक्षत का वितरण हुआ। उसके बाद यह शोभायात्रा ग्राम सभा साहोपार भिसादेई,बलुआ टोला,नवका टोला, साहोपार खास में घर घर जाकर अक्षत वितरण किया और लोगों से अपील भी किया। 22 जनवरी को भगवान श्री राम लला मंदिर के गर्भगृह में विराजमान होंगे। उस दिन आप सभी लोग अपने घरों पर दीप जलाकर,मंदिरों में पुजा अर्चना करें। यह शोभायात्रा ग्राम सभा साहोपार में आकर्षण का केन्द्र बना रहा। इस शोभायात्रा का ग्राम सभा की माताओं बहनों ने फुल वर्षा कर के जगह जगह स्वागत किया। वही इस शोभायात्रा में छोटे बच्चों ने भी अक्षत वितरण कार्यक्रम में बढ चढ कर हिस्सा लिया एवं पुरे ग्राम सभा में जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।इस शोभायात्रा में उपस्थिति विधानसभा मिडिया प्रभारी अनुराग सिंह , युवा मोर्चा के जिला  कार्यकारणी सदस्य अनुप सिंह, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनुपम सिंह, सोशल मिडिया प्रभारी राकेश कुमार गोंड, बीजेपी नेता भरत सिंह, प्रतिक मिश्रा,विष्णुदत्त मिश्रा,हरिहर पासवान,दिलीप गुप्ता, आनंद कुशवाह,अंशु सिंह,अनमोल सिंह, सुशील सिंह,पन्नू सिंह, इत्यादि सैकड़ों रामभक्तों के द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया। 

First Published on: 16/01/2024 at 12:38 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में राज्य सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India