राज्य

प्रियंका गांधी का कांग्रेसियों द्वारा मनाया गया जन्मदिन

बरहज, देवरिया। शुक्रवार को स्थानीय कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर कांग्रेसियों ने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी की जन्मदिन उत्साह और हर्षोल्लास पूर्वक मनाया तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की।यहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पीसीसी सदस्य मुजफ्फर हुसैन मंसूरी के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण कर श्रीमती प्रियंका गांधी का 52 वां जन्मदिन मनाया।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुजफ्फर हुसैन मंसूरी ने कहा कि प्रियंका गांधी के लिए राजनीति समाज सेवा का मार्ग है। उनकी हृदय में देश की जनता के लिए कार्य करने का जो जज्बा है वह प्रशंसनीय उदाहरण है।सामाजिक समानता ,न्याय ,समरसता और राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए निरंतर किये जा रहे उनके प्रयास हम सभी कांग्रेसियों के लिए अनुकरणीय है। प्रियंका गांधी देश व समाज में सेवा और संघर्ष की योद्धा हैं। यहां मुख्य रूप से जिला सचिव भोला तिवारी, रायबहादुर सिंह, रविप्रकाश तिवारी, जितेन्द्र जायसवाल, विजय नेता, ब्यास दुबे, इसराइल अली आदि मौजूद रहे।

 

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team