बसन्त कुमार मिश्र
बरहज /देवरिया, देवरिया बरहज बाबा राघव दास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर विनीत पांडेय द्वारा आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ दर्शना श्रीवास्तव राजनीतिक विज्ञान विभाग एवं डॉ अजय मिश्र वेद प्रकाश सिंह डॉक्टर सूरज गुप्ता डॉक्टर संजय गुप्ता आदि शिक्षकों में कार्यक्रम को संबोधित किया प्राचार्य शंभू नाथ तिवारी ने संविधान दिवस पर संबोधित करते हुए कहा कि संविधान दिवस का के लिए सर्वोपरि है और इसके मूल कर्तव्यों का पालन करना देश के हर नागरिक का कर्तव्य है। वही संविधान दिवस के अवसर पर डॉक्टर अजय मिश्रा ने कहा कि संविधान होना आवश्यक है।
- Advertisement -
इतने बड़े गैस को चलाने के लिए संविधान की आवश्यकता है। महाभारत काल की चर्चा करते हुए, उन्होंने कहा कि उस समय धर्म के आधार पर जिसमें अलग-अलग राजा का धर्म, माता पिता, का धर्म पुत्र का धर्म सभी अपने अपने धर्म का पालन करते थे कार्यक्रम मुख्य रूप से डॉ दर्शना श्रीवास्तव ने संबोधित किया कार्यक्रम में निधि गुप्ता, अशोक सिंह, अंजली पाठक, श्वेता वर्मा, प्रिया कुमारी, सौम्या सिंह, मोनिका पाठक, श्वेता गुप्ता, मीरा जयसवाल, अजीत यादव, जोकि कुमारी, अब्दुल कयूम, आदि छात्र-छात्रा काफी संख्या में उपस्थित रहे। जबकि कार्यक्रम मूर्त रूप प्रदान करने के लिए पंडित विनय मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।