राज्य

राजकीय हाई स्कूल बड़कागांव में नारी सशक्तिकरण मिशन के तहत कार्यक्रम का किया गया आयोजन

बरहज: देवरिया बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय हाई स्कूल बड़कागांव में नारी सशक्तिकरण मिशन के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना बरहज के उप निरीक्षक शेषनाथ कनौजिया रहे । नारी सशक्तिकरण मिशन पर बोलते हुए उप निरीक्षक शेषनाथ कनौजिया ने कहा कि छात्राओं को अपने शक्ति को पहचानने की आवश्यकता है प्रदेश व देश के विभिन्न पदों को आज महिलाएं सुशोभित कर रही हैं।

एटीएम बदल कर जालसाजो ने किया महिला से ठगी

शिक्षा के माध्यम से जागरुक होके अपनी शक्ति का पहचान करें।  कार्यक्रम की अध्यक्षता  राजकीय विद्यालय बड़कागांव के प्रधानाचार्य शैलेंद्र उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी महिलाएं बढ़कर का हिस्सा ले रही हैं और तेजी से विकास कर रही है कार्यक्रम में राजकीय विद्यालय के शिक्षक राजकुमार निगम, मिथिलेश कुमार मिश्र, शेषनाथ चौहान महिला कांस्टेबल रजनी सिंह ,ज्योति अग्रहरि सहित विद्यालय की सभी छात्राएं आदि मौजूद रहे।

बरहज तहसील में प्राइवेट कर्मचारियो पर लगा मनमानी वसूली करने का आरोप अधिवक्ताओ ने किया प्रदर्शन

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team