महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के समारोह में सार्वजनिक अभिनन्दन कार्यक्रम

Updated: 28/10/2023 at 10:47 PM
IMG-20231028-WA0008

गणेश पाण्डेंय। मुंबई

मुंबई, 28 अक्टूबर। महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी, आकृति आर्ट फाउंडेशन और लोढ़ा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में राष्ट्र की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले विभिन्न वीर सैनिकों एवं पुलिस कर्मियों तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अतुलनीय सेवाऍं प्रदान करने वाले प्रमुख समाजसेवियों सहित कुल 32 विशिष्ट व्यक्तियों को उनकी उत्कृष्ट भूमिका के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया और उनका सार्वजनिक अभिनन्दन किया गया।

यह भव्य समारोह शुक्रवार, 27 अक्टूबर, 2023 को गामदेवी, मुंबई स्थित शारदा विद्या मंदिर के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी की उपाध्यक्षा और लोढ़ा फाउंडेशन की अध्यक्षा मंजू लोढ़ा तथा समारोह के संयोजक मनमोहन जायसवाल सहित मंच पर मौजूद गणमान्य व्यक्तियों ने विभिन्न वीर सैनिकों, पुलिस जवानों एवं समाज सेवियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका हार्दिक अभिनन्दन किया। इस अवसर पर बोलते हुए मंगल प्रभात लोढ़ा ने सभी सम्मानितों को हार्दिक बधाई दी और समाज के अन्य लोगों को इन ऊर्जावान सम्मानितों से प्रेरणा लेने का आव्हान किया, जिससे हमारा समाज और अधिक संस्कारवान और वैचारिक तौर पर समृद्ध बन सके।

श्रीमती मंजू लोढ़ा ने इस उल्लेखनीय पहल के लिए आयोजक संस्था की सराहना करते हुए कहा कि यह अभिनंदनीय सिलसिला निरंतर जारी रहना चाहिये। समारोह में प्रख्यात मोटिवेटर देवेन्द्र ब्रह्मचारी, सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका पद्मश्री डाॅ. सोमा घोष, डॉक्टर मेघा फनसालकर और शशि त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर मौजूद महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के कार्यकारी सदस्य आनंद प्रकाश सिंह और गजानन महतपुरकर सहित विभिन्न अतिथियों का सत्कार संयोजक मनमोहन जायसवाल द्वारा किया गया। समारोह में सुप्रसिद्ध कवियों आनंद सिंह, गजानन महतपुरकर और गौरव प्रतीक ने देशभक्ति पर आधारित अपनी काव्य रचनाओं से दर्शकों की वाहवाही बटोरी।

इस मौके पर एस. पी.आहूजा, श्याम सिंघानिया, अजय कांत रुइया, अभिषेक दुधईया, खेमचंद भागनानी और ए. डी. मानेक सहित कई गणमान्य उद्योगपति और अन्य अतिथिगण भी उपस्थित रहे। प्रारम्भ में संयोजक मनमोहन जायसवाल ने सभी का स्वागत सत्कार किया और अंत में महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के कार्यकारी सदस्य गजानन महतपुरकर ने सभी का आभार प्रकट किया। समारोह का मंच संचालन वीरेन्द्र मिश्रा ने किया।
First Published on: 28/10/2023 at 10:47 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में राज्य सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India