राज्य

राबिया खातून ने लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप !

बरहज। देवरिया, नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के अंतर्गत पटेल नगर दक्षिणी पश्चिमी वार्ड संख्या 18 की निवासिनी राबिया खातून पत्नी बशीर अहमद ने थाना प्रभारी बरहज को आवेदन देते हुए बताया कि 266 2023 को दिन में लगभग 11:00 बजे हमारे मोहल्ले के सैफ अंसारी एवं शाहरुख अंसारी पुत्र हन्नान अंसारी दोनों हमारी लड़की हसीना खातून सोनी खातून के साथ छेड़खानी करते व बोली बोलते हैं इस बात की शिकायत न जब उनके घर करने गई तो लड़कों की मां ने कहा हमारा लड़का कुछ भी करेगा तुम कुछ नहीं कर पाओगी। आगे उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब मैं शिकायत कर के घर आई तो जाहिदा खातून, पत्नी हन्नान अंसारी व उनके दोनों पुत्रो ने धारदार हथियार लेकर हमारे घर में घुसकर मारपीट करने लगे मेरे बेटियों ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी मारने पीटने लगे और लड़की को भगा ले जाने और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए जिसका सीसी फुटेज मेरे पास उपलब्ध है।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team