दबे कुचले, गरीबों की आवाज हैं राहुल गांधी – मार्कण्डेय मिश्र

Updated: 19/06/2023 at 5:13 PM
IMG-20230619-WA0017
– कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन सलेमपुर, देवरिया।कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेसजनों ने सोमवार को कार्यालय पर केक काटकर मनाया। सभा को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष भागीरथी प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी भारत के भविष्य हैं। देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था को आज मजबूत करने का काम कर रहे हैं।जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि आज श्री गांधी विपक्ष की आवाज बुलंद कर नौजवानों, बेरोजगारों, किसानों की पीड़ा को लेकर संघर्ष कर उन्हें न्याय दिलाने का काम कर रहे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि दबे कुचले, गरीबों की आवाज राहुल गांधी हैं, समाज के हर तबके की लड़ाई आगे बढ़ कर लड़ रहे हैं। देश की जनता अब आशा भरी निगाहों से उनके तरफ देख रही है। कार्यक्रम को जिला सचिव लालसाहब यादव, रामविलास तिवारी, अभिनीत उपाध्याय, अखिलेश मिश्र, चुन्नु श्रीवास्तव, सैयद फिरोज अहमद, सोनू, सतीश यादव, डॉ नरेन्द्र यादव, मनीष रजक, दयाशंकर यादव, विजय कुशवाहा आदि ने सम्बोधित किया।
First Published on: 19/06/2023 at 5:13 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में राज्य सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Welcome to The Face of India