संवाददाता राकेश शर्मा के साथ रामसिंह मीणा
बड़ीसादड़ी। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश महामंत्री अरविंद व्यास एवं प्रदेश सचिव माध्यमिक शिक्षा रमेश चंद्र पुष्करणा के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष रमेश पुरोहित एवं जिला संगठन मंत्री तेजपाल सिंह शक्तावत व सोनल ओझा की सहमति से जिला मंत्री प्रकाश चंद्र बक्षी ने आगामी दिनों में होने वाली उपशाखाओं की बैठकों का कार्यक्रम घोषित कर परीवेक्षक नियुक्त किए। निसमे बैठक कार्यक्रम 24 मार्च गुरुवार को उप शाखा अध्यक्ष वर्दी सिंह मीणा की अध्यक्षता में साय 4 :00 बजे प्राथमिक विद्यालय डूंगला में, 26 मार्च 2022 शनिवार को निंबाहेड़ा में उप शाखा अध्यक्ष गोपाल व्यास की अध्यक्षता में पेंशनर भवन निंबाहेड़ा में साय 4:00 बजे होंगी।
एवं दिनांक 27 मार्च 2022 रविवार को भोपालसागर की बैठक उप शाखा अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हनुमान मंदिर भोपालसागर में प्रातः 11.00 बजे, चित्तौड़गढ़ में उप शाखा अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह राणावत की अध्यक्षता में गाड़ी लुहार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चित्तौड़गढ़ में प्रातः 11:00 बजे, राशमी की बैठक सुनील परिहार की अध्यक्षता में जड़ेश्वर महादेव पर दोहापर 1 बजे, 27 मार्च रविवार गंगरार में भेरूलाल गंधर्व की अध्यक्षता में शेखावाटी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगरार में, कपासन राजेंद्र व्यास की अध्यक्षता में राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय कपासन में प्रातः 11:00 बजे होंगी। भदेसर उप शाखा अध्यक्ष शंकरलाल भांभी की अध्यक्षता में दिनांक 27 मार्च प्रातः 11.00 बजे होंगी।
बड़ीसादड़ी में 3 अप्रैल 2022 की उप शाखा अध्यक्ष कैलाश मालू की अध्यक्षता में माध्यमिक विद्यालय इंद्रा कॉलोनी बड़ी सादड़ी में दोपहर 1.30 बजे, बेगूं उप शाखा की बैठक उप शाखा अध्यक्ष भंवरसिंह गौड़ की अध्यक्षता में बनेड़ा बालाजी बेगू में होंगी। एवं परिवेक्षक नियुक्त उप शाखा डूंगला में प्रदेश सचिव ,(माध्यमिक शिक्षा) रमेश चंद्र पुष्करणा, बड़ी सादड़ी में जिलाअध्यक्ष रमेश चंद्र पुरोहित, चित्तौड़गढ़ में जिला संगठन मंत्री तेजपाल सिंह शक्तावत, राशमी में जिला कोषाध्यक्ष नर्बदा शंकर पुष्करणा, बेगू में अतिरिक्त जिला मंत्री राजेंद्र व्यास, भोपालसागर में जिला सभा अध्यक्ष सैयद मुकर्रम अली, कपासन में जिला उपाध्यक्ष ईकबाल हुसैन, भेसरोलगढ़ में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश उपाध्याय, भदेसर में जिला कार्यकारिणी के सेवानिवृत शिक्षक सदस्य नक्षत्र मल शर्मा, निंबाहेड़ा में जिला मंत्री प्रकाश चंद्र बक्षी, गंगरार में जिला उपाध्यक्ष नरेश दत्त व्यास पर्यवेक्षक रहेंगे।
Discussion about this post