संवाददाता राकेश शर्मा के साथ बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
डुंगला। नगर से बड़ी सादड़ी तक भारतीय अफीम किसान संघर्ष समिति राजस्थान मध्य प्रदेश, के अफीम व अन्य खेती वाले किसान 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर किसान आर्थिक आजादी यात्रा ट्रैक्टर रैली निकालकर सरकार को कर्जा मुक्ति पुरादाम मेक इन इंडिया मेड बाय किसान के तहत किसानों के किसान प्रतिनिधि संपूर्ण कर्ज मुक्ति और फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून पारित करने के साथ ही साथ राजस्थान मध्य प्रदेश में 1997- 98 से 2021 तक अफीम खेती से जुड़े वंचित और पात्र किसानों की ओर से। 5 सूत्री मांग पत्र प्रेषित किया जाएगा। 1. 1997-98 2021 तक काटे गए घटिया बढ़िया वाटर मिक्स औसत कमी सस्पेक्टेड लो मार्फिन के काटे गए सभी अफीम पट्टे बहाल और नए अफीम पट्टे भी दिए जाए।2. अफीम का मूल्य ₹25000 प्रति किलोग्राम और थोपा गया मार्फिन नियम समाप्त कर औसत आधार से अफीम पट्टे दिए जाए। 3. ACB द्वारा भ्रष्टाचार करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारीयों का नारको टेस्ट कर भोले किसानों से लूटा हुआ पैसा वापस लौटाया जाए। 4. डोडा चूरा नारकोटिक्स का नहीं आबकारी विभाग का विषय है उसको एनडीपीएस एक्ट से निकालकर आबकारी विभाग को दिया जाए। 5. अफीम खेती मेक इन इंडिया का मजबूत आधार है उपरोक्त न्यायोचित न्याय संगत मांग में यदि सरकार विभाग को कोई संशय है तो 2008 से 2022 तक आंदोलन कर रहे संघर्षी किसानों को माननीय प्रधानमंत्री महोदय से 5 मिनट का ही सही नारकोटिक्स विभाग की जमीनी हकीकत पर चर्चा का समय दिया जाए।सभी किसान भाइयों से अपील है अपने-अपने ट्रैक्टर को लेकर अपने -अपने गांव से *डूंगला टू बड़ीसादड़ी किसान आर्थिक आजादी यात्रा सफल बनाने के लिए सरकार को किसानों के दिल में दबे दर्द को पहुंचाने के लिए अपना अमूल्य और कीमती समय तन- मन- धन लगाकर अवश्य निकालें। विशेष सभी जनप्रतिनिधि सत्ता पक्ष और विपक्ष से निवेदन है अपनी अपनी राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर किसानों के हक और अधिकार के लिए किसानों के संघर्ष को सक्रिय सार्थक सहयोग देने हेतु अपनी सहभागिता निभाते हुए किसानों को संबल प्रदान करें। मांगीलाल मेघवाल बिलोट किसान पुत्र शिक्षक संरक्षक भारतीय अफीम किसान संघर्ष समिति राजस्थान मध्य प्रदेश।
Discussion about this post