(रामसिंह मीणा बड़ी सादड़ी)
बड़ी सादड़ी। खेल हमें मुसीबतों में भी मुकाबला करना व जीवन जीने का अंदाज सिखाते हैं। खेल स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन भी प्रदान करते है। खेलों से हमारे समाज में दिलों से दिल जुड़ कर समरसता स्थापित होती हैं। यह विचार 65 वीं जिला स्तरीय खो- खो प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर पूर्व विधायक एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष गौतम दक ने बांसी ग्राम पंचायत के पायरों का खेड़ा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में दिनांक 21 नवम्बर रविवार को बतौर मुख्य अथिति के दौरान व्यक्त किये। पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष गौतम दक ने कहा कि भारत सरकार खेलों को लेकर काफी गंभीर हैं। भारत सरकार द्वारा खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। व नंदलाल मेनारिया ने कहा कि खेलों से देश में स्वस्थ नागरिक का निर्माण होता है। वही बोहेड़ा सरपंच गोपाल मालू ने विजेता खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। सभी अथितियों ने खिलाड़ियों से परिचय कर छात्र वर्ग खो- खो का पूरा फाइनल मैच भी देखा। वही ग्राम वासियों की ओर से मुख्य अथिति पूर्व विधायक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम दक और सभी अथितियों का साफा व माल्यार्पण के साथ भव्य स्वागत किया गया। संस्था प्रधान ओम प्रकाश शर्मा ने इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को भोजन- नाश्ता एवं अच्छी आवास व्यवस्था देने पर सभी भामाशाहों का आभार जताया। मुख्य निर्णायक कैलाश चंद्र मालू ने जानकारी देते हुए बताया की इस प्रतियोगिता में 45 टीमों के 548 खिलाड़ी छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। परिणाम बताते हुए मुख्य निर्णायक मालू ने बताया कि छात्र वर्ग में प्रथम स्थान पर गंगरार ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रूपपुरा एवं द्वितीय स्थान पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पायरों का खेड़ा की टीम रही। इसी प्रकार छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय बांसी ने प्राप्त किया व द्वितीय स्थान पर कपासन ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सण्डियारड़ा की टीम रही। विजेता टीम को अथितियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को समस्त पारितोषिक बांसी सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह शक्तावत की ओर से प्रदान किया गया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह शक्तावत ने आयोजक विद्यालय के परिसर में सीसी करवाने की घोषणा भी की। संयोजक व पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पूरणमल ने प्रतियोगिता में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी का आभार व्यक्त किया। विशिष्ट अथिति प्रधान नंदलाल मेनारिया, उप प्रधान रामचंद्र जोशी, पूर्व प्रधान शंकर सिंह रावत, जिला परिषद प्रतिनिधि रवि मेनारिया, प्रदेश सचिव मा. शि. रमेश चंद्र पुष्करणा, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप वैष्णव, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला मंत्री प्रकाश बक्षी व रणजीत राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसीराम शर्मा थे। इस अवसर पर बैडमिंटन के राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक चंद्रकांत शर्मा, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक मदनलाल वेद, अजयपाल सिंह चुंडावत, सह संयोजक महेंद्र कुमार जैन, उदय सिंह रावत, मुकेश कुमार मालू , गजेंद्र सिंह गहलोत, प्रधानाध्यापक अंबालाल मेनारिया, खेमराज रावत, जवाहर सिंह रावत, बाबर सिंह, देवी सिंह, बाबरमल, सुरेश सिंह, उप सरपंच बाबूलाल रावत, सांवरिया सिंह, बगदीराम, महेंद्र सिंह, राजुसिंह, मोतीसिंह, भगतसिंह, धनराज रावत, मानसिंह, मिठ्ठु सिंह राठौड़, घनश्याम सिंह राठौड़, जीवन धाकड़ यशवंत राजपूत, शिक्षिका अनिता, रिना जाट, ललिता व रमेश चौपड़ा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शंभू सिंह ने किया।
सादर प्रकाशनार्थ, ओम प्रकाश शर्मा प्रधानाध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, पायरों का खेड़ा।
Discussion about this post