संवाददाता राकेश शर्मा
बड़ी सादड़ी। भाजपा ग्रामीण मंडल बड़ीसादड़ी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के 42 वे स्थापना दिवस के अवसर पर शक्ति केंद्र बोहेडा व बोरखेड़ा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर अपने अपने घरों पर और अपने कार्यकर्ताओं के घरों पर जाकर भारतीय जनता पार्टी के झंडे लगाए कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष तुलसी राम शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ,
कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष तुलसी राम शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को पार्टी के स्थापना से लेकर वर्तमान परिदृश्य पर चर्चा की और आने वाले कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की और साथ ही बूथ और पन्ना प्रमुख के विषय में विस्तृत जानकारी दी, उपप्रधान रामचंद्र जोशी ने पार्टी के सशक्त नेतृत्व पर प्रकाश डाला, सरपंच गोपाल मालू ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी लाल वैष्णव ओबीसी मोर्चा को सशक्त करने के लिए आव्हान किया, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण वातडा किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए हर समय किसान मोर्चा तैयार है यह कहा शक्ति केंद्र संयोजक अशोक वैद बूथ अध्यक्ष प्रेम शंकर सुथार, गणेश ओझा, राजेश माली, कन्हैया लाल डांगी, मदन लाल खटीक, परसराम सुथार, गणपत कोषाध्यक्ष गौतम धींग, सांवर लाल डांगी sc मोर्चा प्रवक्ता रामलाल हरिजन बोरखेड़ा शक्ति केंद्र पर महामंत्री बाबूलाल गायरी मोदी सरकार की अंत्योदयी जन कल्याणकारी योजनाएं एवं भाजपा को सुद्धढ बनाने को लेकर पन्ना प्रमुख के महत्वता की जानकारी दें शक्ति केंद्र संयोजक जीतू गायरी, बुथ अध्यक्ष उदय लाल गायरी, हीरा लाल गायरी, नानुराम गायरी, हजारी लाल गायरी, नाथू लाल गायरी, भोली राम गायरी, युवा कार्यकर्ता उदय लाल गायरी, उप सरपंच कालूराम आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ यह जानकारी मंडल महामंत्री बाबूलाल गायरी ने दी।
Discussion about this post