बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा
निंबाहेड़ा। विश्व हिंदू परिषद एकल अभियान कनेरा संच की बैठक प्रांत संस्कार प्रमुख पुष्कर कुमार शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं सेवा भारती के पूर्व अध्यक्ष रामानुज काबरा की अध्यक्षता, भाजपा मंडल महामंत्री गीतालाल पचोरिया, किसान संघ के अध्यक्ष शौकीन धाकड़ के विशिष्ट अतिथि में मातृ छाया सेवा संस्थान पर दिनांक 30 दिसम्बर गुरुवार को संपन्न हुई। जिसमे संच प्रमुख मनीष कुमार ने बताया कि प्रांत संस्कार प्रमुख शर्मा ने उपस्थित आचार्यों को संबोधित करते हुए एकल अभियान के पंचमुखी आयामों की चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्र की रक्षा के इस महायज्ञ में आचार्यों को अपने जीवन की आहुति देनी होगी तभी हमारा एवं संगठन का स्वप्न साकार होगा। अंचल ग्राम स्वराज प्रमुख प्रहलाद उपाध्याय ने जैविक खेती, सुपोषण वाटिका की चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। अध्यक्षता करते हुए काबरा ने आचार्यों से मर्यादित जीवन, अनुशासन युक्त समाज एवं संस्कृतिमय देश के निर्माण का आह्वान किया। इस अवसर पर मदनलाल प्रजापत, रामलाल जायसवाल, राहुल बंजारा, गोविंद बंजारा, रेखा लुहार, ज्योति जोशी, अंजु शर्मा, विनोद मेघवाल, उदयलाल देवपुरिया, शांतिलाल गुर्जर, शंकरलाल जटिया, संगीता भील सहित विभिन्न गांवों के आचार्य उपस्थित थे।
Discussion about this post