राज्यसभा सांसद श्री दीपेंद्र हुड्डा ने कहा वो अमर शहीद लाला जगत नारायण जी को ‘भारत रत्न ‘ दिलाने का मुद्दा संसद‌ में उठाएंगे

26 मार्च 2023 अंबाला । तरुण शर्मा ( दी फेस आफ इंडिया न्यूज)
पंजाब केसरी कार्यालय में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा द्वारा श्री दीपेन्द्र सिंह हुड्डा राज्यसभा सांसद और सभी साथियों को सम्मानित किया गया और वहाँ श्री दीपेन्द्र सिंह हुड्डा को ज्ञापन देकर अमर शहीद लाला जगत नारायण जी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न ‘ से नवाजने की अपील करी। जिसमे केंद्र की मोदी सरकार ने अभी तक कोई प्रभावित कदम नहीं उठाया।
हुड्डा ने कहा वह अमर शहीद लाला जगत नारायण जी को ‘भारत रत्न ‘ दिलाने का मुद्दा संसद‌ में उठाएंगे और पूरा प्रयास करेंगे कि केंद्र सरकार अमर शहीद लाला जगत नारायण जी को ‘भारत रत्न ‘ की उपाधि से अलंकृत करे।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team