राज्य

ब्रह्माकुमारी आश्रम बरहज में क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव व नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल सम्मानित

बरहज। देवरिया ब्रह्माकुमारी आश्रम बरहज में मम्मा के स्मृति दिवस पर क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव व नगर पालिका परिषद गौरा बरहज की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल को चन्दन का टीका लगाकर स्मृति चिन्ह गमछा और सर पर टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं मम्मा के स्मृति दिवस पर दूर दराज से आए हुए सभी भाई बहनों को भोग और भोजन कराया गया।

इस आश्रम की रीना बहन ने अपने उद्बोधन में एक नये ज्ञान के लिए अध्यात्म चित्र संग्रहालय का निर्माण हेतु सभी के समक्क्ष रखा कि यहां आने पर देखने योग्य कुछ अच्छी साहित्य ज्ञान का निर्माण हो जिससे यहां आने वाले भाई,बहन अलग अनुभूति कर अपने अन्दर प्रकाश उर्जा ज्ञान को अर्जित कर स्वयं को एक आत्मा स्वरूप जीवन को सफल बनाया जा सके ।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team