शहीदे आजम भगत सिंह का मनाया गया जन्मदिन

Updated: 28/09/2023 at 4:15 PM
शहीदे आजम भगत सिंह
शहनेयाज़ अहमद

मडियाहू ,जौनपुर। स्थानीय नगर के सदर गंज स्थित भगत सिंह प्रतिमा पर सुबह 10:00 बजे शहीदे आजम भगत सिंह का 116 वॉ जन्मदिन मनाया गया. बताया जाता है कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में क्रांतिकारी आंदोलन के प्रतीक रहे शहीदे आजम भगत सिंह की 116वीं जन्म दिन मनाया गया, भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, उत्कृष्ट लेखक अद्वितीय चिंतक अमर क्रांतिकारी भगत सिंह की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई l जिसमें क्रांतिकारी विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, मां भारती की स्वाधीनता हेतु उनके अभूतपूर्व बलिदान सदियों तक राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा, भगत सिंह देश के महान क्रांतिकारी जिन्होंने हंसते-हंसते फांसी पर चढ़कर अपने प्राणों का बलिदान दे दिया देश के लिए शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती पर कोटि-कोटि नमन l भगत सिंह के सपनों का भारत विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में आजादी, समाजवाद ,जनवाद पर चर्चाएं भी की गई. 
उक्त अवसर पर डॉ विजय सिंह मौर्य ,भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, भाजपा के पूर्व सभासद मनोज चौरसिया, सभासद अरविंद चौरसिया, सभासद राजेंद्र कुमार सोनकर (गुंडा भाई), नितेश सेठ, सभासद रिंकू मोदनवाल कवलजीत सिंह गब्बर, संतोष कुमार गुप्ता ,राजेश केसरी ,सभासद बबलू सोनकर, सोहनलाल मोदनवाल, जयप्रकाश यादव ,चंदन केसरी पत्रकार, डॉक्टर माता प्रसाद यादव, शिव शंकर मौर्य एडवोकेट, सतनारायण सेठ, संजय जयसवाल, फूलचंद मास्टर ,जयप्रकाश यादव मास्टर तालुकदार यादव ,गोविंद मोदनवाल, पूर्व सभासद मोहनलाल चौरसिया, शमीम अहमद पत्रकार, मुकेश चंद मोदनवाल पत्रकार, सहित तमाम लोग मौजूद रहे.

जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकलेगा जुलूस
First Published on: 28/09/2023 at 4:15 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में राज्य सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India