सपा प्रदेश अध्यक्ष ने लोहिया नगर वार्ड में किया पार्टी कार्यालय का उदघाटन

Updated: 19/11/2023 at 3:55 PM
SP state president inaugurated party office in Lohia Nagar ward

बांसी। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जाने से पूर्व नगर के निरालानगर वार्ड में बने समाजवादी पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने किया।इस अवसर पर समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव व नपा अध्यक्ष चमन आरा राईनी तथा पूर्व नपा अध्यक्ष मो इदरीश पटवारी की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आने  वाले आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से  लग जाये और अपने अपने बूथ पर पार्टी के प्रत्याशी जिताने का काम करे उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार हर क्षेत्र में फेल है।ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुंचाए।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लालजी यादव ,विधायक सैयदा खातून ,प्रदेश सचिव अजय चौधरी ,पूर्व राज्यसभा सदस्य आलोक तिवारी ,पूर्व विधायक अनिल सिंह ,मोनू दूबे ,विभा शुक्ला ,सैयद मोहम्मद कुतुब ,तिलक राम यादव ,जवाहर यादव ,अलीम सिद्दीकी ,खालिद खान ,महताब आलम ,बुधिराम प्रजापति ,सालिगराम आदि मौजूद थे।

First Published on: 18/11/2023 at 10:01 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में राज्य सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India