राज्य

नगर पालिका परिषद में होगी स्थापित दुर्गा प्रसाद मिश्र एवं प्रेम प्रकाश सिंह की प्रतिमा

बरहज, देवरिया ,बरहज के नगर पालिका में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्रा एवं स्वर्गीय प्रेम प्रकाश सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्र ने बरहज में तहसील एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया था देवरिया की 7 विधानसभा सीटों में से 6 को जीतकर जनपद को अपना अभेद दुर्ग बना चुकी भाजपा को यहां से पहली जीत जनसंघ के जमाने में मिली थी। जनसंघ के टिकट पर सलेमपुर विधानसभा से चुनाव लड़कर स्व. दुर्गा प्रसाद मिश्र ने यह जीत दिलाई थी।
स्वच्छता हम सभी के जीवन के लिए पहली कड़ी है- डॉ. संदीप पाण्डे

प्रेम प्रकाश सिंह उन नेताओं में से थे जिनकी हर पार्टी में पकड़ थी। कांग्रेस, बसपा, सपा और भाजपा में उनका बराबर सम्मान था। उन्होंने अपनी राजनीतिक जिंदगी की शुरुआत 1986 में सितारगंज, उधम सिंह नगर उत्तराखंड से शुरू की थी। 1986 में सितारगंज के ब्लॉक प्रमुख चुने गए। सबसे पहले उनमें एक जननेता का गुण कांग्रेस पार्टी को दिखा। हालांकि प्रेम प्रकाश सिंह कांग्रेस में ले जाने का श्रेय एनडी तिवारी को देते थे। सबसे पहले 1993 में कांग्रेस ने ही उन्हें बरहज से अपना विधानसभा प्रत्याशी बनाया, लेकिन वह हार गए। इस हार के बाद उन्होंने राजनीति को और अच्छे से समझना शुरू किया। उन्हें राजनीति में मजा आने लगा। फिर जब 1996 में बसपा-कांग्रेस का गठबंधन हुआ तो फिर उन्होंने बरहज से ही चुनाव लड़ा। इस बार उन्हने विजय मिली। मायावती ने उन्हें अपना पशुपालन, सहकारिता, रेशम उद्योग, मत्स्य पालन विभाग का मंत्री बनाया गया। उसके बाद बसपा-बीजेपी का गठबंधन हुआ। हालांकि वह गठबंधन ज्यादा दिनों तक नहीं चला। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने प्रेम प्रकाश सिंह की राजनीतिक प्रतिभा को पहचान लिया। भाजपा ने उन्होंने दो बार विधायकी का टिकट दिया। पहली बार 2002 में और दूसरी बार 2007 में वह 2012 में फिर एक बार सपा से विधायक बने।

उनकी मृत्यु 24 फरवरी, 2023 को अचानक ह्रदय गति रुक जाने से हुई थी। इन दोनों महापुरुषों की प्रतिमा नगर पालिका परिषद में स्थापित की जाएगी यह जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने दी।

 

Vinay Mishra

Share
Published by
Vinay Mishra