राज्य

कोतवाली तिराहा वासी पर प्राथमिक विद्यालय बांसी प्रथम के बच्चों के द्वारा किया गया नुक्कड़ नाटक

बांसी नगर पालिका स्थित बांसी प्रथम प्राथमिक विद्यालय के बच्चों और हुमाना पीपुल टू पीपुल इंडिया एवं कोतवाली बाँसी के संयुक्त तत्वावधान में मिशन शक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण पर नुक्कड़ नाटक किया गया। इस कार्यक्रम को प्रधानाध्यापिका मुदिता सिंह के नेतृत्व में विद्यालय के बच्चों द्वारा मिशन शक्ति फेज 4 और कन्या भ्रूण हत्या के विषय पर मर्म स्पर्शी नाटक प्रस्तुत किया गया तथा बेटी क्या संतान नहीं है कि शीर्षक पर एक सुंदर गीत बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। मुक्त सिंह के नेतृत्व में डीएलएड प्रशिक्षु नमिता प्रजापति के सहयोग से हुआ । इस अवसर पर हुमाना पीपुल टू पीपुल इंडिया से राजेन्द्र शर्मा, सिद्धार्थ त्रिवेदी, महिला SI पूजा और अन्य लोग भी अपनी उपस्थिति दर्ज किया।

मानव अंतरिक्ष मिशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम परीक्षण रॉकेट का प्रक्षेपण सफल रहा

 

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team