राज्य

बरहज बाईपास पर टेम्पो ड्राइवर ने सामने आ रही बड़ी गाड़ी में मारी टक्कर

बरहज। देवरिया बरहज मंगलवार की शाम करीब 6:00 बजे बरहज देवरिया बाई पास पर आ रही बड़ी गाड़ी में टेम्पो ड्राइवर ने सामने से मारी टक्कर, जिसमें सवार 4 यात्री में तीन की हालत गंभीर,सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे। नगर प्रभारी सदानन्द यादव और पुलिस सौरभ यादव ने तत्काल सी एच सी बरहज में इलाज के लिए लाया लेकिन तीन की हालत गंभीर देखते हुए उनका उपचार कर उन्हें तत्काल देवरिया के लिए रेफर कर दिया गया।

शहर से लेकर गांव तक दशहरा मेला संपन्न

घायल में सन्तोष तिवारी पुत्र ध्रुव हरनौठा,हरे राम यादव पुत्र मूसा बड़का गांव, ज्योति पुत्री द्वारिका प्रसाद महुई श्रीकांत,रूबी पुत्री द्वारिका प्रसाद महुई श्रीकांत , जिसमें एक लड़की और दो पुरुष की हालत गम्भीर थी । घायलों के सभी अभिभावक समय से सी एच सी पर पहुंच गए थे। इस घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह और स्पेक्टर प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने तत्काल घायलों को देखने के लिए सी एच सी केंद्र पहुंचे।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team