राज्य

दो पक्षों में हुई मारपीट बवाल दोनों पक्ष से 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज

बरहज ,देवरिया। खुखुंदू: थाना क्षेत्र के सठियांव गांव में मोबाइल पर अपशव्द बोलने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई, मारपीट के दौरान ईट पत्थर चलने लगा और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया, दोनों पक्षों से 11 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट व तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है।

सठियाव गांव में मोबाइल फोन पर मनिंदर बात कर रहे थे, इसी बीच बगल के लोगों से विवाद होने लगा, अपशव्द बोलने को लेकर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों से जमकर मारपीट ईट पत्थर चलने लगे, जिसमें दोनों पक्षों से कई घायल हो गए और कार व बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। शांति देवी के तहरीर पर मनिंदर, संजीत, सन्नी, बिमला, दुर्गावती, प्रेमदेवंती के खिलाफ मारपीट व बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं सन्नी प्रसाद के तहरीर पर पर सरोज शांति, राजन, संदीप व कन्हैया के खिलाफ बलवा बाइक वाहन तोड़फोड़ व घर में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि मारपीट तोड़फोड़ के मामले में दोनों पक्षों से 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

ग्राम देउबारी में पंचायत भवन का हुआ लोकार्पण

 

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team