महाविजय २०२४ अबकी बार ४०० पार अभियान के अंतर्गत भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. संजय पाण्डेय जी का भिवंडी में आगमन हुआ। उनके मार्गदर्शन में एवं भिवंडी भाजपा उ.भा.मो. शहर जिलाध्यक्ष श्री मंगेश यादव जी के नेतृत्व में फेनापाड़ा में बैठक आयोजित की गई थी l जिल्हा कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए कहा की फिर से कमल खिलाना है और माननीय मोदी जी को फिर से देश प्रधानमंत्री बनाना है।

इसके साथ ही गांव चलो अभियान के अंतर्गत फेने पाडा और मानसरोवर में नगरसेवक श्यामजी अग्रवाल जी के सुपुत्र केशव अग्रवाल जी के सहयोग से लाभार्थी से जनसंपर्क किया गया। साईनगर स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ व रामकृष्ण गौशाला का दर्शन कर लोगो को मोदी जी द्वारा चलाए जा रहे अभियान की जानकारी सेकड़ो की संख्या में उपस्थित लोगो को गुड्डी रावत और मुकेश चौबे के नेतृत्व में दी ।

श्रीमद् भागवत कथा से मिलती है मुक्ति और शांति- डॉक्टर श्री प्रकाश मिश्रा

डॉ.संजय पांडेय जी भण्डारी चौक पर भी लाभार्थियों से मिलने पहुंचे। यहां स्थानीय नगरसेवक यशवंत टावरे ने उनका स्वागत कर घर घर पर लाभार्थियों से मिलवाया और भिवंडी पश्चिम आमदार महेश चौघुले जी के कार्यालय पर भाजपा भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष हर्शल पाटिल जी के साथ मिलकर आने वाले चुनाव पर उत्तर भारतीयो की अहम भूमिका पर चर्चा करके कार्यक्रम का समापन हुआ.

इस बैठक में उत्तर भारतीय मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव चिराग गुप्ता, महासचिव प्रद्युम्न शुक्ला, उपाध्यक्ष नीरजा मिश्रा, सचिव एडवोकेट बिंदु दुबे सहित प्रदेश के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे और
भिवंडी पूर्व विधानसभा चुनाव प्रमुख संतोष शेट्टी, जिला महासचिव विशाल पठारे, दक्षिण मंडल अध्यक्ष मोहन कोंडा, प्रसिध्दी प्रमुख पी.डी. यादव ,समाजसेवक केशव अग्रवाल, मनोज सिंह , विनोद यनगंदला, अर्जुन सब्बानी के साथ उत्तर भारतीय मोर्चा के महासचिव कृष्णा ज. हलवाई, रामनारायण सोनी, धीरेंद्र पाल , उपाध्यक्ष मुकेश चौबे, विनोद मोरया, राकेश पाल, सुभाष पासवान, सचिव मनिष यादव , रामकरण पाल सहित अन्य पदाधिकारी और भारी संख्या में महिला-पुरूष कार्यकर्ता, जिला समिति, मंडल समिति और विधानसभा वारियर्स बैठक में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *