राज्य

वोट का महत्व दिखाना है, एक समान शिक्षा लाना है: विनोद मानव

भागलपुर देवरिया बरहज तहसील क्षेत्र के भागलपुर चौराहे पर स्वाभिमान जगाओ की एक सभा में वोट का महत्व दिखाना है एक समान शिक्षा लाना है। विनोद मानव ने लोगों से अपील किया। समान शिक्षा संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में भागलपुर चौराहे पर स्वाभिमान सम्मान जगाओ के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित कर एक समान शिक्षा की मांगों को लेकर मांगों को जनता के सामने रखा। समान शिक्षा संघर्ष मोर्चा ने जगह-जगह स्वाभिमान जगाओ यात्रा सम्मान जगाओ पदयात्रा कर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया। इनकी प्रमुख मांगे थी। एक समान शिक्षा हो पूर्व या वर्तमान विधायक, सांसद अपने बच्चों की तरह, वोट देने वाले के बच्चों को पढाने की व्यवस्था करें नहीं तो सरकारी सरकारी सुविधा छोड़ें। अरशद हिंदुस्तानी ने समाज को जगाने के लिए कहा कि एक देश में दो तरह की शिक्षा व्यवस्था क्यों? सरकारी स्कूलों में सिर्फ किसान, मजदूर, रिक्शा चालक, ठेला चालक और फुटपाथ पर रहने वाले का बच्चा पड़ेगा और प्राइवेट स्कूलों में नेता अधिकारी आमिर का बच्चा पड़ेगा ऐसा क्यों?

विनोद मानव कहा कि संसद में एक बिल लाकर शिक्षा एक समान की व्यवस्था करें। जैसे प्रधानमंत्री का बेटा और प्रधानमंत्री के घर में झाड़ू पोछा करने वाले का बेटा जब एक साथ एक ही स्कूल में पड़ेगा तभी देश का विकास होगा। आज हमारे प्रदेश व देश की सरकारी शिक्षण संस्थानों में पढ़ना की व्यवस्था गिर चुकी है इसके पीछे का दोष हमारे चुने गए प्रश्न प्रतिनिधियों का है पद पाते ही उनका स्तर अचानक बढ़ जाता है वह अपने बच्चों को पढ़ने के लिए प्राइवेट विद्यालयों में तथा विदेश भेजने हैं। आखिर ऐसी दोहरी नीति क्यों। विनोद मानव कवि अरशद हिंदुस्तानी ने अपने अपने उच्च पूर्ण भाषण वी कविता के माध्यम से लोगों में स्वाभिमान जगाने की कोशिश करते हुए दिखे। अनेकों लोगों की भीड़ थी। जिसमें शशी चौबे, संदीप साहनी, सन्नी साहनी, फुलचंद अंसारी, जयप्रकाश निषाद, विजय मद्धेशिया, इंतजार, इत्यादि अनेक लोग मौजूद रहे।

फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवा कर बने प्रधान की प्रधानी हुई निरस्त

Pradeep Kumar Maurya