राज्य

खुखुंदू आगमन पर जनजाति गौरव यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

बरहज, देवरिया। महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर गोरखपुर क्षेत्र से निकाली गई जनजाति गौरव यात्रा मंगलवार को जनपद देवरिया के खुखुन्दू चौराहे पर पहुंची जहां पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् गोरक्ष प्रान्त के पूर्व प्रान्त कार्यकरणीय सदस्य एवं भाजपा नेता पंकज सिंह गोंड के नेतृत्व में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया 

इस अवसर पर गौरव यात्रा का महत्व एवं विरसा मुंडा जी के जीवन पर प्रकाश भी डाला गया।इस अवसर पर पंकज सिंह गोंड ने बताया कि यात्रा गोरखपुर क्षेत्र से शुरू हुई है और यह यात्रा गोरखपुर क्षेत्र के सभी जिलों से होकर गुजर रही है।

यात्रा में शामिल लोग आदिवासी समाज के बीच जाकर गौरव गाथा सुना रहे हैं।यात्रा में शामिल मुख्य अथिति के रूप में राधेश्याम गोंड जी
प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा उत्तर प्रदेश, रहे । 

मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री मुन्ना खरवार जी , जिला अध्यक्ष अनूसूचित जनजाति मोर्चा देवरिया श्री राजू गोंड जी, जिला मंत्री शिवा जी शाह, अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री बरकत खान, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष काशीपति शुक्ला , ग्राम प्रधान सझवलिया सत्येन्द्र यादव (भुल्लन) ग्राम प्रधान नारायणपुर अमरजीत गिरी , मण्डल मंत्री प्रमोद कुमार मौर्य, बृहस्पति तिवारी , मन्नू चौहान, इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Vinay Mishra