Updated: 28/12/2022 at 4:00 PM

मनासा। दिनांक 28 दिसम्बर बुधवार को देर शाम 5 बजे के करीब कुकडेश्वर से सारेलिया फोफलिया रोड पर पटवा कृषि फार्म हाउस के सामने दो बाइक की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई, जिसमे कानसिंह पिता नागुसिह राजपूत उम्र 22 वर्ष निवासी सारेलिया, गम्भीर रूप से घायल हो गया ,,साथ ही दो अन्य बाइक सवार को हल्की पुल्कि चोटे आई। तत्काल परिजन ग़म्भीर घायल युवक को मनासा शासकिय चिकित्सालय इलाज हेतु लाये जहां पर तत्काल डॉक्टरों ने इलाज कर जिला चिकित्सालय नीमच रेफर किया ,,डॉक्टर साजिद अंसारी ने बताया के घटना में युवक के सिर् में ग़म्भीर चोटे आई है फिलहाल इलाज कर नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया है।
First Published on: 28/12/2022 at 4:00 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में मध्य प्रदेश सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Login
0 Comments